Noida News: चालकों और परिचालकों का आपराधिक इतिहास जानने के लिए हुआ सत्यापन
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले के 3400 से अधिक स्कूल वाहनों के चालकों और परिचालकों का चरित्र सत्यापन किया गया। इसके जरिये पता किया गया कि कहीं इनका आपराधिक इतिहास तो नहीं रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 370 स्कूलों के नाम 3393 वाहन पंजीकृत हैं। इसमें बस, मिनी बस और वैन शामिल हैं। इनमें स्कूलों के नाम से 2106 वाहनों का पंजीकरण है। वहीं, अनुबंधित बसों की संख्या 1287 है। उन्होंने कहा कि 3492 चालक और परिचालकों का सत्यापन हो चुका है। कुछ अन्य परिचालकों का सत्यापन संभवत: बाकी है, जिसकी प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चे रोजाना बिना माता-पिता के बस में सफर करते हैं। सत्यापन यह पक्का करता है कि चालक और परिचालकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। साथ ही इससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.