नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा। चार दिनों के बाद नोएडा में वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 189 दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले 79 अंक कम रहा। वायु प्रदूषण कम होने का कारण सुबह से चली तेज हवा को माना जा रहा है। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 153 दर्ज किया गया। अभी सबसे अधिक वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-116 रहा। यहां का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां से करीब आधा किलोमीटर दूर एक निर्माणाधीन स्थल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई की थी। दोपहर में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.1 रहा। बुधवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद के दो दिनों में बादलों की आवाजाही रह सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...