नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सेक्टर-71 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 28 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान शाहजहांपुर के पिंडारा गांव के मंतोष कुमार के रूप में हुई। उधर, सेक्टर-58 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-62 के पास से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उससे एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान हाथरस के टिकरी कला गांव के राहुल कुमार के रूप में हुई। वह वर्तमान में गाजियाबाद के खोड़ा में किराये पर रहता है। वारदात करने के इरादे से घूम रहा था, लेकिन पहले ही पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...