नोएडा, अगस्त 6 -- Noida News: दादरी, ब्रिजेश कुमार। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाथीपुर खेड़ा गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग ने चचेरे भाई पर 15 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई और उनके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूलरूप से हाथीपुर खेड़ा गांव के रहने वाले बुजुर्ग जयप्रकाश फिलहाल दुजाना गांव में रहते हैं। करीब 12 साल पहले उनका चचेरा भाई ओमप्रकाश अपने बेटे रवि और राजेश को लेकर आया था। आरोपी ओम प्रकाश ने कहा कि वह अपने गांव में स्थित मकान को बेचना चाहता है। इसके लिए पीड़ित और आरोपी के बीच 35 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हुआ। उन्होंने आरोपी को बतौर बयाने 15 लाख रुपये दे दिए, जबकि 20 लाख रुपये बैनामा के समय देना तय हुआ। आरोप है समय पूरा होने पर आरोपी से मकान का बैनामा करने के लिए कहा गया तो आ...