नोएडा, नवम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के डुढेरा गांव में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोस की एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सत्य प्रकाश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सत्य प्रकाश ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम वह अपने परिवार के साथ घर में बैठ हुए थे। इसी बीच पड़ोस के रहने वाले प्रदीप, योगेश, संतोष व गौरव उनके घर में घुस आए। बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उनके परिवार के साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी...