नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के हल्दौनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आठ लोग लाठी-डंडे, चाकू और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हल्दौनी निवासी सलीम खान ने बताया कि शुक्रवार की शाम आरोपी उनके घर में घुस आए। परिवार पर हमला कर दिया। सलीम के बेटे फिरोज पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोग फिरोज को बचाने के लिए आगे आए तो आरोपियों ने महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता की। पीड़ित पक्ष ने म...