नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। निठारी गांव निवासी राहुल अवाना ने पुलिस को बताया कि इसी माह की बीस तारीख को वह घर पर थे, तभी गाजियाबाद निवासी गौरव कसाना आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने झगड़ा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गौरव के जीजा विमल अवाना ने भी इसमें पूरा सहयोग किया। विमल निठारी गांव का ही रहने वाला है। घटना के बाद से पीड़ित का परिवार डरा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Noida News: मारपीट मामले में चार पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...