नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिलाएं जन्मदिन और मांगलिक अवसरों को अब नए तरीके से मना रही हैं। घर में पार्टी और केक-कटिंग की बजाय वे झुग्गी-झोपड़ियों में पहुंचकर गरीब बच्चों के साथ अपनी खुशियां बांट रही हैं। उम्मीदों की दीप संस्था की संस्थापक और अध्यक्ष पल्लवी गुप्ता ने बताया कि आसपास की सोसायटियों से 250 से अधिक लोग संस्था से जुड़े हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। सभी ने तय किया है कि जन्मदिन या कोई भी मांगलिक कार्य या त्योहार हो तो उसे मलीन बस्तियों में जाकर मनाया जाएगा। इसी क्रम में संस्था की उपाध्यक्ष सोनल चौहान का जन्मदिन झुग्गी में रहने वाले बच्चों और लोगों के साथ मनाया गया। इस दौरान खाना और खाद्य सामग्री बांटी गई। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया गया। इस मौके पर वंदना, प्रग...