नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा। प्रमुख संवाददाता नोएडा-ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को लेकर 29 अक्तूबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसको लेकर नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-एनएमआरसी-ने तैयारी शुरू कर दी है। इस रूट को कैबिनेट से मंजूरी मिलनी बाकी है। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन से ग्रेनो वेस्ट मेट्रो रूट को केंद्र सरकार की मंजूरी की तैयारी जारी है। इसको लेकर 29 अक्तूबर को आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से परियोजना के तकनीकी पहलुओं की समीक्षा के लिए बैठक प्रस्तावित हुई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को भी परियोजना की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद कैबिनेट मंजूरी के लिए प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। केंद्र में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की मंजूरी इस मेट्रो लाइन को पहले ही मिल चुकी है। मेट्रो का ...