Noida News: ग्रेनो वेस्ट के 17 गांवों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेंगी
नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। ग्रेनो वेस्ट के 17 गांवों में करीब 2600 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे गांवों में डार्क जोन खत्म हो जाएगा और सुरक्षा बेहतर होगी। प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए सर्वे पूरा हो गया है, एक माह में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू करने तैयारी है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गावों में डार्क जोन चिंहित हैं। इन जगहों पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। इनमें सूरजपुर, भोला रावल, तिलपता करनवास, कुलेसरा, कैलाशपुर उर्फ किराचपुर, बिसरख, ऐमनाबाद, सादोपुर, इटेड़ा, खोदना खुर्द, खैरपुर गुर्जर, छपरौला, खेड़ा धर्मपुरा, मिलकलच्छी, खेड़ी, भनौता व सुनपुरा शामिल हैं। इनमें एलईडी स्ट्रीट लाइटें जल्द लगाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 3.5 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.