नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक की 20 जुलाई के बाद होने की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में जमीन का मुआवजा बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इससे जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। साथ ही आवंटियों और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे। बाजार दर के मुकाबले मुआवजा दर काफी कम होने की वजह से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसान जमीन देने को तैयार नहीं है। इससे बोड़ाकी रेलवे स्टेशन का विस्तार, उद्योगों को जमीन आवंटित करने सहित कई परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान मुआवजा दर 4125 रुपये प्रति वर्गमीटर है। अधिकारी के मुताबिक बोर्ड बैठक में आवंटियों को राहत देने से जुड़े कई प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे। इनमें विभिन्न श्रेणियो...