Noida News: ग्रेनो में छह दिन बाद काम पर लौटे सफाईकर्मी
नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे ग्रेटर नोएडा के सफाई कर्मचारी छह दिन बाद मंगलवार को काम पर लौटे। घरों से कूड़ा उठाने और सड़कों की सफाई का काम किया। वहीं, जेल भेजे गए कर्मचारियों को रिहा किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मांगों का समाधान सोमवार को सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता के दौरान धरना समाप्त करने पर सहमति बनी थी। बाहर निकलने पर दोबारा से हंगामा करने पर पुलिस ने 45 सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था। समझौते के तहत सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कैशलेश मेडिकल सुविधा, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाओं का लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.