नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सड़कों पर अंधेरे की समस्या दूर होगी। प्राधिकरण द्वारा एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जाएगा। ऐसी सड़कों को चिह्नित कर एलईडी लाइट लगाने की निविदा जारी की है। इससे रात के समय आवाजाही करना सुरक्षित हो जाएगा। दरअसल सड़कों पर उजाला न होने की वजह से रात के समय हादसे की आशंका बनी रहती थी। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने क्षेत्र के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर भी एलईडी लाइट लगाने की योजना बनाई है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में दनकौर - बिलासपुर मार्ग से ...