Noida News: ग्रेटर नोएडा में सड़क पर लग्जरी कारों से स्टंट
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में लग्जरी कारों से स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ युवक कारों के बोनट और छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित होने का भी दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक सड़क पर कारें खड़ी करके रील बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हरियाणवी गाना बज रहा है। वहीं, गाड़ियों के आसपास धुआं उठता भी दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद सड़क पर इस तरह की गतिविधियों और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कर रही है। कारों और स्टं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.