नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति /गौड़ चौक पर बन रहा अंडरपास और एलजी चौक से नोएडा के सेक्टर-145, 146 को जोड़ने वाला नया संपर्क मार्ग दीवाली तक शुरू हो जाएगा। प्राधिकरण ने इन दो बड़ी परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है। इनके पूरा होने पर ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक चार मूर्ति /गौड़ चौक अंडरपास पर निर्माणाधीन अंडरपास का 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है, अब सिर्फ फिनिशिंग, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का काम ही बाकी है। अंडरपास में जलभराव न हो इसके लिए प्रवेश और निकास द्वार पर शेड लगाने का काम चल रहा है। इससे बारिश के पानी को अंडरपास में जाने से रोकने में मदद मिलेगी। दीवाली से माह इसे आमजन के लिए खोल दिया...