नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति/गौड़ चौक पर बन रहे अंडरपास को अगले महीने दीवाली से पहले आमजन के लिए खोलने की तैयारी है। सिविल कार्य पूरा होने के बाद प्रवेश और निकास द्वार पर शेड लगाने का चल रहा काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। जलभराव न हो, इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारी के मुताबिक अंडरपास के फिनिशिंग, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का काम ही बचा है। सभी काम समय से पूरा कर इसे दीवाली से पहले चालू करने का लक्ष्य है। त्योहार के समय ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। अंडरपास के चालू होने से ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच आना-जाना सुगम हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ सिटी के आसपास स्थित सोसाइटियों में रहने वाले दो लाख से अधिक लो...