Noida News: गैंगस्टर को दो वर्ष से अधिक की सजा
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। अदालत ने गैंगस्टर ऐक्ट के एक मामले में दोषी प्रवीन निवासी गाजियाबाद को दोषी करार दिया। अदालत ने उसको दो वर्ष पांच महीने की सजा सुनाई। साथ ही, पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नोएडा सेक्टर-49 थाने में वर्ष 2008 में गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने केस की सुनवाई करते हुए दोषी को सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.