नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सपा के जिला अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में गाली-गलौज करने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की। बाद में उसे जमानत मिल गई। महिला ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया पर भी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सपा के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने गुरुवार को बिसरख कोतवाली पहुंचकर एक लिखित शिकायत दी। सुधीर भाटी ने बताया कि 25 अगस्त की रात को एक महिला ने सोसाइटी के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्प...