नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सर्फाबाद गांव में श्मशान घाट के पास से गांजे के साथ रफसाना को पकड़ा। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार की रहने वाली है और सर्फाबाद में किराये पर रहती है। पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर लाती थी और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर दो से तीन गुना कीमत पर बेचती थी। वहीं, सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास खाली मैदान से प्रेम गिरी को गिरफ्तार किया। वह बदायूं का रहने वाला है और बरौला गांव में किराये पर रहता है। उसके पास से 28 पव्वे अवैध शराब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...