नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में तीन साल के बच्चे के विवाद में पड़ोसियों ने एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला को पकड़कर पीटा गया और दांतों से काट लिया गया। पीड़िता की डिलीवरी इसी माह होनी है। घटना के बाद महिला ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। अरावली अपार्टमेंट निवासी अनामिका ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत दी है कि तीन नवंबर को शाम करीब पांच बजे उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले तिवारी परिवार का तीन वर्षीय बच्चा रुद्र उनके बेटे को पत्थर मारने लगा। उन्होंने बच्चे के परिजनों से इसकी शिकायत की। इससे नाराज ज्योति तिवारी, उनकी देवरानी और बबलू तिवारी उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शिकाय...