नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। गणेश चतुर्थी पर गणपति को स्थापित करने की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। बप्पा की इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की मांग सबसे अधिक है। बाजार में दो से सात फीट तक प्रतिमाएं 1500 रुपये से लेकर 70 हजार तक में उपलब्ध हैं। सेक्टर-20 के मूर्तिकार जीत ने बताया कि ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार प्रतिमा के आकार, डिजाइन और सजावट में बदलाव भी करवा रहे हैं। घरों में स्थापना के लिए दो से चार फीट की प्रतिमाओं की मांग सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के मुकाबले प्रतिमाओं के दाम नहीं बढ़े फिर भी बिक्री पिछले साल की तुलना में कम हुई है। प्रतिमाओं में सिंहासन, मूषक और कमल पर विराजमान गणपति के साथ सिंदूरी पगड़ी वाले बप्पा के डिजाइन भी लोगों को अधिक प...