नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गगन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने गीतों की मधुर प्रस्तुति देने के साथ ही आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया। शिक्षकों को मंच पर शानदार प्रस्तुतियां देते देख बच्चे खुशी से झूम उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी और तालियों से गूंजता रहा। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं। कार्यक्रम ने बाल दिवस के अवसर को बच्चों के लिए यादगार बना दिया। यह भी पढ़ें- Noida News: डीएवी में बाल दिवस का अनूठा उत्सव यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मॉम्स प्राइड स्कूल में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मन मोहा यह भी पढ़ें- Lakhi...