नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने बिना शोधित किए गंदा पानी नाले में डालने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर सोमवार को सेक्टर-24 स्थित ब्लिंकट पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ब्लिंकट के गोदाम पहुंची। यहां पर खासतौर से खाने का सामान तैयार किया जाता है। क्लाउड किचन के रूप में यहां काम किया जा रहा था। ओएसडी ने बताया कि टीम ने ब्लिंकट के पूरे परिसर का जायजा लिया। इस दौरान काफी कमियां देखने को मिलीं। उन्होंने बताया कि यहां बिना शोधित यानि ईटीपी सिस्टम लगाए हुए गंदा पानी सीधे नाले में डाला जा रहा था। यहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक का भी प्रयोग होते हुए मिला। इनके अलावा कुछ और कमियां यहां सामने आईं। ऐसे में कंपनी पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर...