Noida News: खेत में सो रहे किसान की हत्या
नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। खेत में धान फसल की रखवाली के लिए सो रहे किसान की शनिवार की रात लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजन रविवार की सुबह खेत पर पहुंचे तो हत्या की घटना का पता चला। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय इस्माइल गांव रुस्तमपुर में राजवाहे के किनारे लगान पर खेत लेकर खेती बाड़ी करते थे। पिछले कुछ दिनों से उसकी धान की फसल की कटाई-झड़ाई का काम चल रहा है, जिसके चलते वह रात में फसल की रखवाली के लिए खेत पर ही सो जाते थे। शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इस्माइल का बेटा खाना देने के बाद वापस मेहंदीपुर गांव लौट गया। रोजाना की तरह किसान खेत पर चारपाई ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.