नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी पत्नी प्रीति की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। दादरी कोतवाली में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वादी के अनुसार उनके भाई की शादी 11 जुलाई 2013 को प्रीति से हुई थी। शादी के बाद से ही वह विवाद करती थी। परिवार को बचाने के लिए भाई गांव छोड़कर फ्लैट में रहने लगे थे। महिला भाई की गैर मौजूदगी में एक व्यक्ति को फ्लैट पर बुलाती थी। विरोध करने पर घर में विवाद बढ़ा और परेशान होकर भाई ने 28 सितंबर 2026 को फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के अधिवक्ता ने कहा कि मुकदमा सिर्फ शक के आधार पर दर्ज हुआ है। मृतक घटना वाली सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर पैतृक घर गए थे। वहां से लौटकर वह बेहद परेशान थे और बोले कि घरवाले फ्लैट अपने नाम कराने का दबाव बना रहे है...