Noida News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने कर्मचारी से 2.5 लाख की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर सेक्टर-71 निवासी कंपनीकर्मी के खाते से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने बैंक कर्मचारी बनकर पीड़ित का भरोसा जीता और फिर मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराकर जालसाजी की। पीड़ित ने फेज-3 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सन्नी लूथरा एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके पास पांच लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट वाला कार्ड है। उनके मोबाइल पर 22 अक्तूबर को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही। आरोपी ने सन्नी के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उससे बैंकिंग ऐप बताकर फाइल डाउनलोड करा ली। दरअसल यह बैंक का आधिकारिक ऐप नहीं, बल्कि एप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.