नोएडा, नवम्बर 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर कारोबारी से 24 लाख रुपये की ठगी कर ली। रकम निकालने की कोशिश करने पर पीड़ित का अकाउंट लॉक कर आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 निवासी कुनाल गुप्ता ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश और ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया गया। प्लेटफॉर्म को वास्तविक क्रिप्टो करेंसी एक्सचेंज समझकर उन्होंने अपने सत्यापित बिनेंस अकाउंट से संबंधित वेबसाइट पर दिए गए वॉलेट एड्रेस पर क्रिप्टो करेंसी ट्रांसफर कर दी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने हड़पे...