नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: -बंगाली समाज के लोगों ने भंडारे में बांटा प्रसाद नोएडा, संवाददाता। शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर में बंगाली समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से कोजागरी लक्ष्मी पूजा की। सेक्टर-26 की नोएडा कालीबाड़ी, सेक्टर-34 की बंगीय समिति, सेक्टर-55 की नवोदया पूजा समिति, सेक्टर-61 की बलाका समिति, सेक्टर-62 की सर्बोजनिन पूजा समिति, सेक्टर-25 की जलवायु विहार संस्कृति कल्याण समिति और सेक्टर-120 की पूर्बाह्नों बंगाली सांस्कृतिक समिति समेत विभिन्न स्थानों पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मां को खीर, फल, नारियल और मिठाइयों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।बंगाली यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चांदनी रात में आज बरसेगी आस्था, मां लक्ष्मी की ह...