नोएडा, सितम्बर 29 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क स्थित ईशान कॉलेज के गेट पर मंगलवार को छात्र-छात्राओं के समर्थन में आए वकीलों ने जमकर हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर प्रवेश पत्र नहीं देने का आरोप लगाया, जिसकी वजह से कई छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।

छात्रों का परीक्षा संबंधी मुद्दा नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है। ईशान कॉलेज के छात्र-छात्राओं का सेंटर दूसरे कॉलेज में है। कुछ छात्रों का आरोप है कि अटेंडेंस कम होने की वजह से कॉलेज प्रबंधन ने उनका एडमिट कार्ड रोक दिया है। इसकी वजह से मंगलवार को वह परीक्षा देने नहीं पहुंच सके। आरोप है कि प्रबंधन ने कॉलेज का गेट बंद करवा दिया। इस वजह से छात्र-छात्राएं बाहर ...