नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 स्थित अस्पताल में इलाज कराने आए एक व्यक्ति का सात लाख रुपये से भरा बैग सोमवार शाम कैब में छूट गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से कैब चालक का पता लगाया और बैग को सकुशल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को पीड़ित इलाज के लिए सेक्टर-39 स्थित अस्पताल आया था। अस्पताल पहुंचने के लिए उसने यूपी-84 बीटी-4778 नंबर की कैब बुक की थी। अस्पताल के बाहर उतरने की जल्दबाजी में वह रुपयों से भरा बैग कैब में ही भूल गया। कुछ देर बाद बैग का ध्यान आने पर उसने तुरंत सेक्टर-39 थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू ...