नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को भोजन देने से रोकने पर युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक का आरोप है कि वह सोसाइटी परिसर में लावारिस कुत्तों को भोजन देने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे और उसे कुत्तों को खाना खिलाने से रोक दिया। युवक का कहना है कि एक सुरक्षाकर्मी ने उससे कहा कि यदि उसने खाना रखा तो उसे उठाकर फेंक दिया जाएगा। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गई।इस मामले में सोसाइटी के कुछ लोगों का कहना है कि परिसर में लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। सोसाइटी के भीतर कुत्तों को खाना खिलाने से वे वहीं एकत्रित हो जाते हैं। कई बार कुत्ते बच...