नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित हाइड पार्क सोसाइटी के पास बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित विशाल सिंह ने बताया कि 17 जून की रात वह कुत्ता टहला रहे थे, तभी दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग चुके थे। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Noida News: महिला के गले से सोने की चेन झपटी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...