नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को शेष चार फीसदी आबादी भूखंड दिए जाने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर घोड़ी बछेड़ा गांव के किसानों ने दो सितंबर को शांतिपूर्ण पैदल मार्च का ऐलान किया है। गुरुवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड देने का प्रावधान है। वहीं, कोर्ट के आदेश पर कुछ किसानों को चार फीसदी अतिरिक्त आबादी भूखंड का लाभ दिया गया है। किसान संगठनों की मांग है कि जमीन अधिग्रहण से प्रभावित सभी किसानों को शेष चार फीसदी आबादी भूखंड का लाभ दिया जाए। किसानों ने बताया कि दो सितंबर को सुबह 10 बजे घोड़ी बछेड़ा शहीद पार्क से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। चार फीसदी आबादी से वंचित किसान स...