Noida News: किसान के हत्यारों का सुराग नहीं
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। धान फसल की रखवाली के लिए खेत में सो रहे किसान की हत्या के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही। इससे किसान के परिजनों और ग्रामीणों में रोष है। पत्नी और बेटे इस्राइल ने मुख्यमंत्री से हत्यारों को गिरफ्तार कर एनकाउंटर की मांग की। उल्लेखनीय है कि मेहंदीपुर गांव निवासी किसान इस्माइल रूस्तमपुर गांव के पास लगान पर खेती करते थे। वह शनिवार रात धान की रखवाली के लिए खेते में सो रहे थे। इसी दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिजनों का कहना है कि किसान की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस वारदात का खुलासा कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार का उनका एनकाउंटर करे। उधर, पुलिस ने बताया कि तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। मामले में कुछ अहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.