Noida News: किसानों को आबादी भूखंड देने की तैयारी
नोएडा, जुलाई 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने क्षेत्र के तीन गांवों में छह और 10 प्रतिशत आबादी के भूखंडों के नियोजन प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना जारी कर आम लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि ने बताया कि गुलिस्तानपुर गांव के मामले में सूचना प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर आपत्ति या सुझाव दिए जा सकते हैं। पाली गांव के लिए 16 दिन और घंघोला के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। कोई भी व्यक्ति या संस्था किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक प्राधिकरण के कस्टमर रिलेशन सेल में महाप्रबंधक नियोजन, वास्तु को लिखित रूप में अपना सुझाव दे सकते हैं। आपत्ति या सुझाव भेजने वाले व्यक्ति या संस्था को अपना पूरा नाम, पता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.