नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। अदालत ने हत्या से जुड़े मामले में किशोर न्याय बोर्ड का जमानत अर्जी खारिज करने वाला आदेश निरस्त कर दिया। मामला थाना सूरजपुर से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार 14 जनवरी 2026 की रात दो युवक और एक महिला के टावर के फ्लैट में ठहरे होने की बात कही गई थी। युवक के व्यवहार पर आपत्ति को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान मनीष नामक युवक 19वीं मंजिल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई थी। किशोर न्याय बोर्ड ने 29 सितंबर को किशोर को विधि से संघर्षरत घोषित किया था। इसके बाद दाखिल जमानत अर्जी को बोर्ड ने पांच अक्तूबर को खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ किशोर की ओर से किशोर न्याय अपील दाखिल की गई थी। अदालत ने माना कि बोर्ड का आदेश धारा 12 के संदर्भ में विधि की त्रुटि से ग्रस्त है और उसे रिकॉर्ड पर मौजूद...