नोएडा, जुलाई 7 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में किशोर का चाचा भी घायल हुआ था। सेक्टर-8 स्थित बांस बल्ली मार्केट निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 जून की सुबह वह अपने 15 वर्षीय भतीजे रितिक को बाइक पर बैठाकर शिमला पार्क से घर लौट रहे थे। सेक्टर-10 स्थित विमला अस्पताल के पास दिल्ली नंबर के एक ट्रक ने लापरवाही से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और रितिक ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान रितिक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ग...