नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर अल्फा वन में किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद का मामला थाने तक पहुंच गया। किरायेदार ने मकान मालिक पर सुरक्षा राशि वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक किरायेदार हर्ष मिश्रा ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले सेक्टर अल्फा वन में सौरभ गिल का मकान किराये पर लिया था। मकान मालिक ने उनसे 19 हजार रुपये सुरक्षा राशि ली थी, जिसे मकान खाली करने पर वापस करने का लिखित समझौता हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि मकान खाली करने के समय बिजली के बिल का भुगतान होने पर किरायेदार के 16500 रुपये बकाया बचे। किरायेदार ने अपने रुपये वापस मांगे तो मकान मालिक ने रुपये देने से मना कर दिया। पीड़ित किरायेदार का आरोप है कि आरोपी मकान मालिक पिछले काफी दिन...