नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में यूफेरिया मॉल के पास सर्विस रोड पर कार हटाने के विवाद में दरोगा के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता का मामला सामने आया है। दरोगा पर भी एक महिला से अभद्रता करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने दरोगा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक फिरोजबाद में तैनात दरोगा ग्रेनो वेस्ट में रहने वाले अपने परिजनों से मिलने के लिए आए थे। यूफेरिया मॉल के पास से सर्विस रोड पर कार निकालने को लेकर एक युवक और दरोगा के बीच विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक दरोगा से मांफी मांगने की बात कह रहा है। इस बीच धक्का-मुक्की भी की गई। वहीं, एक महिला ने दरोगा पर अभद्रता और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। घ...