Noida News: कार से स्टंट करने वालों की पहचान हुई
नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: दनकौर। दनकौर के देहात क्षेत्र में कारों के काफिले के साथ स्टंट करने वाले लोगों की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया पर शनिवार को स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने दो कार मालिकों की पहचान कर कारों के चालान कर दिए हैं। कारों के साथ स्टंटबाजी के कई वीडियो शनिवार को वायरल हुए। वीडियो में राह चलते लोगों के बीच कार चालक जमकर स्टंट बाजी कर रहे थे। कार चालकों द्वारा हूटर और सायरन बजाकर भी सनसनी फैलाई जा रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दनकौर पुलिस हरकत में आई। स्टंटबाजी में शामिल कारों और उनके चालकों की तलाश की गई। दनकौर के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सोहनवीर तोमर ने बताया कि वायरल वीडियो एक अक्तूबर का था। गंगोला से कनारसी गांव आने वाले रजवाहे की सड़क पर कुछ कार चालक स्टंट बाजी कर रहे थे। जांच में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.