Noida News: कार से चिकित्सक का बैग चोरी
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-18 स्थित वेव वन मॉल के बाहर सड़क किनारे बनी पार्किंग में खड़ी कार से चिकित्सक का बैग चोरी हो गया। बैग में एक लाख रुपये, जरूरी दस्तावेज और अन्य कीमती सामान रखा था। सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी निवासी डॉ. वैभव उपाध्याय ने सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 15 जुलाई की शाम खरीदारी के लिए सेक्टर-18 स्थित वेव वन मॉल गए थे। वहां से घर पहुंचने पर बैग गायब मिला। इसके बाद वह वापस पार्किंग पहुंचे और स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन बैग का पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.