नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-61 में गुरुवार देर रात कार सवार दो युवकों ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। शुक्रवार को आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने आरोप लगाया कि घटना से पहले गार्ड ने चौकी प्रभारी को कई बार फोन किया। सेक्टर-61 निवासी अभय सेक्टर-61 में गार्ड हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि वह गुरुवार रात रोजाना की तरह पांच नंबर गेट पर तैनात थे। इसी दौरान एक घर से स्कॉर्पियो कार में सवार होकर दो युवक आए। आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना देने के लिए चौकी प्रभारी को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल नहीं उठाई गई। इसके बाद दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट...