नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा। सोरखा गांव में रहने वाले विकास सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से अलीगढ़ के गंगीरी के रहने वाले हैं। वह 17 सितंबर को डीएफएफ मॉल के गेट नंबर छह के पास अपनी कार में बैठे थे। कार के शीशे नीचे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनका मोबाइल झपट कर फरार हो गए। जिस समय वारदात हुई, पीड़ित किसी से बात कर रहा था। अचानक हुई घटना से विकास सहम गए और बाइक का नंबर भी नहीं नोट कर सके। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...