Noida News: कार में टक्कर मारने से डायलिसिस के लिए जा रहा मरीज घायल
नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-135 में पांच अगस्त को हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग शशांक माथुर घायल हो गए। उनकी कार में दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी दाईं ओर डिवाइडर से जा टकराई। घायल के भाई सुवेक माथुर ने आरोपी प्रदीप शर्मा के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार शशांक माथुर पांच अगस्त की सुबह करीब 6 बजे अपनी फॉक्सवैगन पोलो कार से डायलिसिस कराने जेपी मैक्स अस्पताल जा रहे थे। वह पंचशील अंडरपास से आगे दिल्ली की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर पहुंचे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही काली हुंडई अल्काजार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में शशांक के कंधे और पसलियों में फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जेपी मैक्स अस्पताल ले जाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.