Noida News: कार चालक पर केस दर्ज
नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-18 के व्यस्त बाजार में दो युवकों को बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने के मामले में चालक के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज हुआ है। केस सेक्टर-18 चौकी प्रभारी की ओर से दर्ज कराया गया है। शिकायत में चौकी प्रभारी नवीन तोमर ने बताया कि रविवार को वह चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम के गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो के पास वाली सड़क पर एक व्यक्ति लापरवाही से कार चला रहा है। कार के बोनट पर दो व्यक्ति लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी करने पर पता चला कि कार चालक का नाम विमल है और वीडियो में दिख रही कार गाजियाबाद नंबर की है। पुलिस ने विमल के नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.