Noida News: कार खड़ी करने के विवाद में महिला पर हमला
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोहरखा गांव में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर महिला से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-115 स्थित सोहरखा गांव निवासी अर्जुन पासवान, जो पेशे से ठेकेदार हैं, परिवार के साथ कालू के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके अनुसार, सात जुलाई को कार खड़ी करने को लेकर पड़ोसी गोलू से कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर गोलू ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उनकी पत्नी ममता पर हमला कर दिया। मारपीट में ममता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर में चोट आई।अर्जुन का आरोप है कि सूचना पर पुलिस बुलाए जाने के बाद भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.