Noida News: कार के बोनट पर ट्रांसफार्मर गिरा, बड़ा हादसा टला
नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में गुरुवार की शाम चलती कार के बोनट पर खंभे समेत ट्रांसफार्मर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक को चोट नहीं लगी। हालांकि, कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक कृष्ण वाटिका से क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाली सड़क पर साहिल रस्तोगी निवासी दिल्ली अपनी कार से जा रहे थे। जब वह ग्राम रिछपाल गढ़ी के पास पहुंचे तो उनकी कार से आगे चल रही एक बस में बिजली के तार अटक गए। इस कारण ट्रांसफार्मर और खंभे उनकी कार के बोनट पर आ गिरे। गनीमत रही कि उनको कोई चोट नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार चालक की शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.