नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: नोएडा। चालक दूधनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात को सेक्टर-44 स्थित हनुमान मंदिर के पास अपनी कार खड़ी की थी। सुबह आकर जब उन्होंने देखा तो पीछे के दोनों टायर रिम समेत गायब थे। कार को ईंट के सहारे खड़ा किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...