Noida News: कार के चारों पहिए ले भागे
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-19 के सी ब्लॉक में अवधेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने गुरुवार रात अपनी कार घर के पास शनि बाजार में खड़ी की थी। वह शुक्रवार सुबह कार के पास पहुंचे तो चारों पहिए गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन टायरों का पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.