नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। शहर में सुनसान जगहों पर खड़ी कारों के टायर चोरी करने वाले कैब चालक को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलिया निवासी 24 वर्षीय कृष्णा कुमार केसरी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के चार टायर, लैपटॉप, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर टैक्सी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले कार की रेकी करता था और फिर महज तीन से पांच मिनट में उसके चारों पहिए एलॉय व्हील समेत खोलकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-17 के सामने डीएनडी रोड से गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: चोरी की कार और तीन बुलेट के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार वह तिगरी गोलचक्कर के पास किराये के मकान में रहता था। पूछताछ में उसने नोएडा के अलग-अलग इलाकों स...